India vs Australia CWG 2022 Cricket Final: मेगन स्कट (Megan Schutt) की गेंदबाजी और ताहलिया मैकग्रा (Tahlia McGrath) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार (6 अगस्त) को एजबेस्टन में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला रविवार (7 अगस्त) को भारत से होगा। दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए एक दूसरे के लिए भिड़ेगी। 

Advertisement

रविवार को ही न्यूजीलैंड औऱ इंग्लैंड के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। कप्तान सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली। वहीं अमेलिया केर ने 40 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन स्कट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा ताहलिया मैकग्रा ने दो विकेट और जेस जोनासन ने एक विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने तीन गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। बैथ मूनी ने 29 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, वहीं ताहलिया मैकग्रा  ने 23 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए ली ताहुहु ने तीन विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार