साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल के 13वें सीजन में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। इस दौरान स्टेन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में 2 मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया लेकिन वो पहले जैसी गेंदबाजी नहीं कर पाए और अपने नाम सिर्फ एक विकेट ही हासिल किया।

Advertisement

हालांकि स्टेन के फैंस के लिए एक खुशी की खबर है। श्रीलंका प्रीमियर लीग की शुरुआत 26 नवंबर को होने वाली है और इस टी-20 लीग में स्टेन एक बार फिर अपनी तेज गेंदों के साथ सबके सामने हाजिर होंगे। यह दिग्गज गेंदबाज लंका प्रीमियर लीग की पांच टीमो में से एक कैंडी टस्कर्स में शामिल हुआ है और लंका प्रीमियर लीग के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल ने इस बात की पुष्टि खुद की।

Advertisement

इससे पहले इस टूर्नामेंट में से फाफ डु प्लेसिस, डेविड मिलर, आंद्रे रसल, डेविड मलान के अलावा कई और बड़े खिलाड़ियों ने भी दूरी बनाई है लेकिन स्टेन के शामिल होने से टूर्नामेंट में कुछ रौनक जरूर आएगी।

स्टेन चाहेंगे कि वो आईपीएल में अपने बुरे प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करे।


इससे पहले इस टीम से वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर क्रिस गेल और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने भी अपना नाम वापस ले लिया है।

स्टेन ने अभी तक के अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में कुल 233 मैच खेले है जिसमें उनके नाम 257 विकेट दर्ज है

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार