साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम को लेकर चिंता जताई है। स्टेन ने मौजूदा चैंपियन मुंबई को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की सलाह दी है। 

Advertisement

स्टेन का मानना है कि विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन (Chris Lynn) को क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के साथ मिलकर मुंबई के लिए ओपनिंग करनी चाहिए और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरना चाहिए। 

Advertisement

स्टेन ने ईएसपीनक्रिकइनफो से बातचीत में कहा,“ मुझे ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर रोहित पसंद हैं,लेकिन आप क्विंटन डी कॉक और क्रिस लिन को ओपनिंग के लिए उतारकर चौंका सकते हैं और रोहित को नंबर 3, सूर्य कुमार यादव को नंबर 4 पर खिसका सकते हैं। इशान किशन की फॉर्म चिंता का विषय है। हमनें मिडल ऑर्डर में हार्दिक, क्रुणाल पाड्या कीरोन पोलार्ड को संघर्ष करते हुए देखा है। कीरोन ने ठीकठाक प्रदर्शन किया है लेकिन हार्दिक अभी तक खरे नहीं उतरे हैं।”

बता दें कि लिन ने मुंबई के लिए बैंगलोर के खिलाफ हुआ सीजन का ओपनिंग मैच खेला था और टॉप स्कोरर रहे था। लेकिन डी कॉक की वापसी की बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। 

मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए छह मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार