Daniel Vettori All Time XI: न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी डेनियल विटोरी ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। डेनियल विटोरी जिन्होंने अपनी धारधार गेंदबाजी और कप्तानी से कीवी टीम को कई मैच जितवाए उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। डेनियल विटोरी की प्लेइंग इलेवन में 4 कंगारू खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से ज्यादा डेनियल विटोरी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। विटोरी ने अपनी टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को चुना है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर मौजूदा कप्तान विराट कोहली और राहुल द्रविड़ डेनियल विटोरी की टीम में शामिल हैं। वहीं कोई भी भारतीय गेंदबाज विटोरी का भरोसा नहीं जीत पाया है। 

Advertisement

डेनियल विटोरी की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने सिर्फ एक न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पर ही भरोसा जताया है। वहीं डेनियल विटोरी ने अपना कप्तान भी सबसे हटकर विराट कोहली को बनाया है। रिकी पॉटिंग और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज को टीम में शामिल करने के बावजूद विराट कोहली पर इतना भरोसा विटोरी की टीम को सबसे अलग बनाता है।

कुछ इस तरह से नजर आती है डेनियल विटोरी की ऑल टाइम इलेवन टीम: रिकी पॉटिंग, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, सचिन तेंदुलकर, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीथरन, ग्लेन मैक्ग्रा, सर रिचर्ड हैडली। डेनियल विटोरी की टीम के 12वें खिलाड़ी जैक्स कैलिस हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार