सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलाका और कुसल मेंडिस दोनों पर पिछले साल इंग्लैंड दौरे के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर एक साल का प्रतिबंध लगा था, जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम में वापसी की है। हालांकि, उसी दौर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला अपराध के लिए निलंबित किए गए तीसरे खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में करेगा।

Advertisement

इसके अलावा, भानुका राजपक्षे, जिन्होंने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी टी-20 विश्व कप के दौरान मध्य क्रम में खेला था, उनको फिटनेस चिंताओं के कारण बाहर रखा गया है। टी-20 विश्व कप टीम के एक अन्य सदस्य धनंजय डी सिल्वा ने भी अपनी जगह गंवा दी है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, "श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सीमर नुवान तुषारा, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जेनिथ लियानागे और सलामी बल्लेबाज कामिल मिशारा के रूप में अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। तुषारा ने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में शीर्ष तीन विकेट लेने वालों की सूची में आठ मैचों में 8.11 की इकॉनमी रेट के साथ 12 विकेट लिए थे, जबकि लियानागे ने चार एलपीएल मैचों में 120 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए।"

चोट के कारण एंजेलो मैथ्यूज को भी आराम दिया गया है।

श्रीलंका टी-20 टीम : दासुन शनाका (कप्तान), चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसंका, दनुष्का गुणथिलाका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, चमिका करुणारत्ने, जेनिथ लियानागे, कामिल मिशारा, रमेश मेंडिस, वानिन्दु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा और शिरन फर्नांडो। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार