Darren Gough All Time XI: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डैरेन गफ (Darren Gough) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 58 टेस्ट मैचों में 229 और 159 वनडे में 235 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। डैरेन गफ की टीम में 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

डैरेन गफ ने अपनी टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर डैरेन गफ की टीम में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर ग्राहम गूच की टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आ रहे हैं। वहीं डैरेन गफ ने पाकिस्तान से अपनी टीम में 2 खिलाड़ियों (वसीम अकरम, वकार युनूस) को शामिल किया है। 

Advertisement

डैरेन गफ की टीम में चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने इंग्लैंड से एक भी खिलाड़ी को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। डैरेन गफ ने ऑस्ट्रेलिया के दिगग्ज एडम गिलक्रिस्ट को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं स्टीव वॉ को उन्होंने अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है डैरेन गफ की ऑल टाइम इलेवन टीम: मार्टिन क्रो, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, जैक कैलिस, स्टीव वॉ (कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, एलन डोनल्ड, वसीम अकरम, वकार युनूस।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार