न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने वेलिंगटन टी20 (NZ vs IND 3rd T20) में भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 52 गेंदों पर 5 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 89 रन बनाए। इसी बीच मिचेल ने एक बेहद ही घातक छक्का मारा। उनके Six से एक Steward (स्टूअर्ड स्टेडियम में व्यवस्था और दर्शकों की सहायता करने वाला कर्मचारी को कहते हैं) बाल-बाल चोटिल होने से बचा।

ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पारी के छठे ओवर में घटी। भारत के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने पहली गेंद शॉर्ट बॉल फेंकी जिस पर डेरिल मिचेल ने पुल करके जोरदार छक्का मारा। ये गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ गई जो कि एक स्टूअर्ड के सिर के बेहद करीब से गुजरी।

ये देखकर ही डेरिल मिचेल काफी घबरा गए। उनके चेहरे के रंग उड़ गए थे। उन्होंने अपने सिर को पकड़ लिया था। अगर वो बॉल स्टूअर्ट के सिर पर लगती तो उन्हें गंभीर चोट हो सकती थी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: वेलिंगटन टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 7.1 ओवर में एक विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 25 गेंदों पर 80 रन बना चुके हैं। वैभव 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यहां से भारत को मुकाबला जीतने के लिए 77 गेंदों पर 66 रनों की जरूरत है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारतीय टीम की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग  XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार