भारत के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को टीम में शामिल किया है। उन्हें डेवोन कॉनवे (Devon Conway) की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। हालांकि न्यूजीलैड ने कॉनवे की जगह टी-20 टीम में किसी को शामिल नहीं किया है। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान कॉनवे का हाथ टूट गया था। जिसके चलते वह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल और भारत दौरे से बाहर होना पड़ा।

Advertisement

30 वर्षीय मिचेल शानदार फॉर्म में हैं, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल नाबाद 72 रन की पारी खेलकर उन्होंने न्यूजीलैंड को जिताने में अहम रोल निभाया था। ओपनिंग करते हुए इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैच में 197 रन बनाए हैं।  

मिचेल ने 2019 में टेस्ट डेब्यू किया था और इस फॉर्मेट में कुल पांच मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबले इस साल इंग्लैड दौरे पर खेला था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां उसे 17 नवंबर से तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलनी है। इसके बाद 25 नवंबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मुकाबला कानपुर में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार