दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में डेविड मिलर ने एक बार फिर अपनी शानदार फील्डिंग दखाई। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तेजी से रन बटोर रहे थे और दिल्ली के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहे थे। लेकिन तभी डेविड मिलर ने लॉन्ग ऑफ पर बेहतरीन कैच पकड़कर उनकी खतरनाक पारी का अंत कर दिया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला रविवार (17 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 9 गेंदों में 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल रहे।

वैभव सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन की साझेदारी कर दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव बना दिया था। ऐसा लग रहा था कि वैभव बड़ी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन तभी डेविड मिलर ने अपनी शानदार फील्डिंग से उनकी विकेट झटक ली।

पारी का आठवां ओवर चल रहा था। माधव तिवारी ने ऑफ स्टंप लाइन पर स्लॉट गेंद डाली, जिस पर वैभव ने सीधा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि वह गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में काफी ऊंची चली गई। लॉन्ग ऑफ पर खड़े डेविड मिलर ने तुरंत गेंद की दिशा को भांप लिया। उन्होंने तेजी से दौड़ लगाई और करीब 24 मीटर कवर करते हुए दाईं तरफ स्लाइड लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। इस तरह मिलर के इस शानदार प्रयास ने वैभव की तूफानी पारी का अंत कर दिया।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 46 रन की तेज पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 53 रन और कप्तान रियान पराग ने 26 गेंदों में 51 रन ने भी अहम पारीयां खेली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार