डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा ने 77 रन जोड़ते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल के 13वें सीजन का पावरप्ले में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। दिल्ली कैपिटल्स के साथ जारी मैच में साहा और वॉर्नर ने शुरुआती 6 ओवरों में 77 रन जोड़े।

Advertisement

पावरप्ले में हैदराबाद का अब तका सर्वाधिक योगद 79 रनों का है, जो उसने 2017 में बनाया था।

Advertisement

66 रनों की पारी खेलने वाले वॉर्नर ने पावर प्ले के दौरान 54 रन बनाए और इस सीजन के लिहाज से एक नया कीर्तिमन स्थापित किया। इस सीजन में इससे पहले पावरप्ले में सबसे अधिक 42 रन बनाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ के नाम था।

इस सीजन में पहली बार ओपनिंग कर रहे साहा ने 45 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87, वहीं वॉर्नर ने 34 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार