कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए IPL 2020 के 35वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया। हैदराबाद ने सुपर ओपर में दो विकेट पर दो रन बनाए, जिसे कोलकाता ने दो गेंद शेष रहते बना लिया।

Advertisement

इससे पहले, कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को भी छह विकेट पर 163 रनों पर ही रोक दिया और मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

Advertisement

हैदराबाद भले ही यह मुकाबला हार गई, टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner 5000 Runs) ने इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

वॉर्नर ने 33 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 47 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान दसवां रन पूरा करते ही उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ने ही यह कारनामा किया था। 

सबसे तेज 5000 रन

Advertisement

वॉर्नर (5037 रन) आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन (Fastest 5000 Runs in IPL) बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 135 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 157वीं पारी में 5000 आईपीएल रन पूरे किए थे। 

बता दें कि वॉर्नर आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। वह अकेले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 50 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार