कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। डेविड वॉर्नर के बिना हैदराबाद की बल्लेबाज़ी बहुत ही कमज़ोर नजर आ रही है।

Advertisement

हैदराबाद की टीम ने जब से वॉर्नर को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया है तभी से फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि, केकेआर के खिलाफ मैच में फैंस को डेविड वॉर्नर प्लेइंग इलेवन में तो नज़र नहीं आए लेकिन स्टेडियम में बैठे हुए ज़रूर नजर आ गए।

Advertisement

वॉर्नर स्टैंड में बैठे हुए सनराइजर्स हैदराबाद का झंडा हिलाते हुए नज़र आए। इस दौरान उनके चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी। वॉर्नर हैदराबाद के खेमे में होते हुए भी अपनी टीम को हारते हुए देख रहे थे और चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे।

वॉर्नर का स्टैंड में बैठे हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं, हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थी ऐसे में इस मैच में हार और जीत का महत्व सिर्फ एक औपचारिकता था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार