9 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एतेहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वन डे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया। 128 गेंदों में 13 चौकों औऱ 4 छक्कों की मदद से 156 रन की बेहतरीन पारी खेलकर वॉर्नर ने साल 2016 में अपना सातवां शतक बनाया। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर ईय़र में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान
Advertisement

इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व बल्लेबाज सौरव गांगुली की बराबरी की है जिन्होंनें साल 2000 में खेले गए 32 मैचों में 7 शतक बनाए थे। लेकिन वॉर्नर ने यह मुकाम सिर्फ 23 पारियों में हासिल किया है। वॉर्नर ने कैनबरा में खेले गए दूसरे वन डे में भी शानदार शतक लगाकर साउथ अफ्रीका के गैरी कर्स्टन और राहुल द्रविड़ के एक साल में 6 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। लेकिन आज मेलबर्न में उन्होंने इन दोनों दिग्गजों को पछाड़ दिया।  युवराज सिंह के रिसेप्शन में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी साक्षी धोनी, जरूर देखें

Advertisement

2016 में डेविड वॉर्नर के वन डे शतक 122 रन (113 गेंद) बनाम भारत, एससीजी,

23 जनवरी 109 रन (120गेंद) बनाम साउथ अफ्रीका, सेंट किट्स, 11 जून 106 रन (126 गेंद) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले,
4 सितम्बर 117 रन (107 गेंद) बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन,
5 अक्टूबर 173 रन (136 गेंद) बनाम साउथ अफ्रीका, केप टाउन,
12 अक्टूबर 119 (115 गेंद) बनाम न्यूजीलैंड, कैनबरा,
6 दिसंबर 119 बनाम न्यूजीलैंड
मेलबर्न, 9 दिसंबर 156 बनाम न्यूजीलैंड

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार