पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज कंगारू टीम ने 3-0 से जीती। इस मैच के दौरान मैदान पर कई मजेदार घटना घटी जिसे फैंस ने काफी एन्जॉय किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैदान पर जमकर मस्ती करते हुए देखा गया वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ऑन फील्ड अंपायर एहसान रज़ा और अलीम डार ने डेविड वॉर्नर को पिच पर न दौड़ने के लिए वॉर्निंग दी थी जिसके बाद डेविड वॉर्नर ने अंपायर से उलझते हुए बीच मैदान पर कहा था कि आपको मुझे क्रिकेट के नियमों वाली किताब दिखानी होगी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 21वें ओवर के दौरान यह वाक्या हुआ। वॉर्नर और एहसान रज़ा की जो बातें हुईं वो स्टंप माइक में रिकॉर्ड भी हो गईं। अंपायर से वॉर्नर कहते हैं, 'आप चाहते हैं कि मैं अपना शॉट इस तरह खेलूं?' अंपायर इसपर कहते हैं, 'हां, आपको हटना होगा।'

अंपायर की बात सुनकर डेविड वॉर्नर तिलमिला उठते हैं और कहते हैं, 'मुझे रूल बुक दिखाइये। उसमें कहां लिखा है कि मुझे क्या करना चाहिए। जब तक आप मुझे रूल बुक नहीं दिखाओगे मैं खेल शुरू नहीं करूंगा।' हालांकि बाद में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म और डेविड वॉर्नर के बीच बातचीत हुई और मामला शांत हुआ।

मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 24 साल बाद पाकिस्तान का दौरा किया था। दोनों टीमों के बीच पहले दो टेस्ट मैच ड्रॉ रहे और तीसरे मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया। टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ 3 वनडे और 1 टी-20 मैच भी खेलना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार