New Zealand vs South Africa T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 मार्च से होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच अप्रैल 2023 में खेला था। लैथम सुपर स्मैश में कैंटरबरी किंग्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वह सीरीज के आखिरी दो मैचों में टीम की कप्तानी भी करेंगे। मिचेल सैंटनर शुरूआत तीन मैचों में टीम की कमान संभालेंगे।
सैंटनर उन 8 खिलाड़ियों में से हैं, जो हाल में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे और उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी चुना गया है। सैंटनर के अलावा डेवोन कॉनवे और लॉकी फर्ग्यूसन सीरीज के पहले तीन मैच में टीम का हिस्सा हैं। जबकि काइल जैमीसन, कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, बेन सियर्स और ईश सोढ़ी पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी केटीन क्लार्क, निक केली और जेडन लेनोक्स को टीम में शामिल किया। क्लार्क औऱ लेनोक्स को आखिरी दो मैच के लिए चुना गया है। क्लार्क 431 रन के साथ सुपर स्मैश के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे और उन्होंने नॉदर्न ब्रेव को खिताब जिताने में अहम रोल निभाया था।
बाएं हाथ के स्पिनर लेनोक्स को इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज़ में सबका ध्यान खींचने के बाद पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है, जबकि केली का सिलेक्शन वेलिंगटन फायरबर्ड्स के लिए लगातार घरेलू प्रदर्शन और पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ उनकी वनडे डेब्यू सीरीज़ के बाद हुआ है।
जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्कस, बेवोन जैकब्स और टिम रॉबिन्सन को पूरी सीरीज़ के लिए शामिल किया गया है।
कॉनवे के तीसरे मैच के बाद टीम से अलग होने के बा आखिरी दो मैचों के लिए डेन क्लीवर टीम के साथ जुड़ेगे। जो आखिरी बार 2023 में खेले थे। माइकल ब्रेसवेल (पिंडली), एडम मिल्ने (टखने), विल ओ'रूर्के (पीठ) और ब्लेयर टिकनर (टखने) को चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और टिम सेफर्ट को वर्ल्ड कप के बाद आराम दिया गया है। वहीं मैट हेनरी अपने हाल मे जन्मे बच्चे के साथ समय बितान के चलते पूरी सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
मिचेल सैंटनर (कप्तान) (मैच 1 से 3), केटीन क्लार्क (मैट 4, 5), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेट कीपर) ( मैच 4-5), डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर) (मैच 1 से 3), लॉकी फर्ग्यूसन (मैच 2-3), ज़ैक फॉल्कस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेट कीपर, मैच 4,5 के लिए कप्तान), जेडन लेनोक्स (मैच 4-5), कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी।