भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 276 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने 48.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई मजेदार पल देखने को मिले लेकिन मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में मिल रहे थे तब डेविड वॉर्नर ने कुछ ऐसा किया जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला खड़ा किया। मैच के बाद केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए दिखे और जब डेविड वॉर्नर जडेजा के पास पहुंचे तो वो मस्ती के मूड में नजर आए।

Advertisement

जडेजा के साथ हाथ मिलाने के बाद वॉर्नर ने उनके हेल्मेट पर मज़ाकिया अंदाज़ में थप्पड़ मार दिया और ये नज़ारा कैमरे में कैद हो गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इन दोनों के बीच मस्ती को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इससे पहले आईपीएल के दौरान भी कई बार जडेजा और वॉर्नर की मस्ती देखने को मिली थी।

Also Read: Live Score

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान को पछाड़कर आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC ODI Rankings) में नंबर 1 टीम भी बन गई है। भारत टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल में पहले ही नंबर 1 टीम थी और अब ये टीम सभी फॉर्मेट में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत पुरुष क्रिकेट इतिहास की दूसरी टीम बन गई है जो तीनों फॉर्मेट मे एक साथ नंबर 1 टीम बनी है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अगस्त 2012 में ये कारनामा किया था। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार