डेविड वॉर्नर का भारत के प्रति प्रेम किसी से भी छिपा नहीं है। तेलुगु गानों पर वायरल इंस्टाग्राम रील्स बनाने से लेकर बॉलीवुड गानों पर डांस करने तक वॉर्नर ने भारतीय फैंस को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुछ फैंस तो मज़ाक-मज़ाक में ये भी कह देते हैं कि वॉर्नर को आधार कार्ड बनाकर भारत की नागरिकता दे दी जानी चाहिए।

Advertisement

इसी बात से जुड़ा वॉर्नर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो एक सोशल मीडिया इन्फलुएंसर के साथ मज़े करते दिख रहे हैं। मौजूदा आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वॉर्नर का ये वीडियो शेयर किया जिसमें वो फ्री में आधार कार्ड बनने की खबर सुनते ही दौड़ पड़ते हैं।

Advertisement

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कैप्शन में लिखा, "अंततः, वार्नर के पास अब _______ है?" इस वीडियो में वार्नर को हिंदी बोलते हुए भी देखा जा सकता है और जब होस्ट विभु वार्ष्णेय वॉर्नर को अलग-अलग ऑफर देते हैं तो वॉर्नर हिंदी में जवाब देते हुए कहते हैं, "नहीं यार।" इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

अगर आईपीएल की बात करें तो दिल्ली की फ्रेंचाइजी फिलहाल छह अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और आज (24 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच ऋषभ पंत की टीम के लिए काफी अहम होने वाला है। अगर दिल्ली की टीम ये मैच हारी तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। ऐसे में दिल्ली इस मैच में अपना सबकुछ न्यौछावर करती हुई दिखेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार