14 अप्रैल को हुए आईपीएल के छठे मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रनों से हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। हालांकि, इस मैच के अंतिम ओवरों के दौरान काफी तनाव देखने को मिला।

Advertisement

इस मैच के आखिरी पलों में डेविड वॉर्नर को गुस्से में देखा गया। ये घटना उस समय घटित हुई जब हर्षल पटेल ने दो बीमर गेंदें फेंकी लेकिन इसके बाद भी उन्हें गेंदबाज़ी करने से नहीं हटाया गया। अंपायर्स द्वारा हर्षल पटेल को नहीं हटाए जाने के बाद डगआउट में बैठे डेविड वॉर्नर भी नाखुश दिखे और अंपायर्स के फैसले पर सवाल उठाते हुए दिखे।

Advertisement

हालांकि, आखिरी ओवर में हर्षल ने एक बीमर फेंकने के बावजूद अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दें कि ये वही हर्षल पटेल हैं जिन्होंने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे आने वाले मैचों में ये युवा खिलाड़ी अपनी टीम के लिए इस प्रदर्शन को जारी रख पाता है या नहीं।

आपको बता दें कि हैदराबाद की टीम इस मैच में एक समय पर काफी अच्छे पोजिशन में दिख रही रही थी लेकिन अचानक से उनका।बल्लेबाजी क्रम ढह गया और उनकी पूरी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। यह दो मैचों में हैदराबाद की दूसरी हार है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार