ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner 6000 ODI Runs) ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और वनडे में धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वॉर्नर ने 102 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 106 रनों की शानदार पारी खेली। इंटरनेशनल क्रिकेट में 1043 दिनों के इंतजार के बाद वॉर्नर के बल्ले से शतक आया है। इस शतकीय पारी के साथ ही वॉर्नर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

विव रिचर्ड्स और धवन का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

वनडे में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने के मामले में वॉर्नर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 139 पारियों में यह कारनामा किया है। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने भी इतनी ही पारियों में 6000 रन का आंकड़ा छूआ था। 

वॉर्नर ने शिखर धवन और विवियन रिचर्ड्स को इस लिस्ट में पीछे छोड़ा। धवन ने 140 पारी और रिचर्ड्स ने 141 पारियों में 6000 वनडे रन पूरे किए थे। हाशिम अमला 123 पारी के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, वहीं 136 पारी के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए 6000 या उससे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले वॉर्नर दसवें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट,मार्क वॉ,माइकल क्लार्क,स्टीव वॉ,माइकल बेवन, एलन बॉर्डर,मैथ्यू हेडन और डीन जोन्स ने ही यह कारनामा किया था। 

बता दें कि वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाए हैं। 

Advertisement

मार्क वॉ को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के वॉर्नर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस फॉर्मेट में यह उनका 19वां शतक है। वॉर्नर ने इस मामले में मार्क वॉ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 18 वनडे शतक जड़े हैं। 

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। जिसके बाद ट्रेविस हेड और वॉर्नर की जोड़ी ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को बेहतरीन शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 38.1 ओवर में 269 रन जोड़े। हेड ने 130 गेंदों में 152 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 4 छक्के जड़े।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार