ब्रिस्बेन, 7 नवंबर | आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर क्रिकेट इतिहास के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में तीन मौकों पर शतक लगाए हैं। वार्नर ने न्यूजीलैंड के साथ गाबा मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। वार्नर ने 163 और 116 रन बनाए। इससे पहले वार्नर ने 2014 में दो बार यह कारनामा किया है। वार्नर ने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 135 और 145 रनों की पारियां खेलने के बाद उसी साल एडिलेड में भारत के खिलाफ 145 और 102 रन बनाए थे।

इस सूची में वार्नर के अलावा भारत के सुनील गावस्कर और आस्ट्रेलिया की ही रिकी पोंटिंग का नाम शामिल है। सबसे पहले ऐसा करने का श्रेय गावस्कर को जाता है। गावस्कर ने 1971 में एक और 1978 में दो बार एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है। 1971 में गावस्कर ने पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 124 और 220 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद 1978 में गावस्कर ने पहले तो कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 111 और 137 तथा कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 और 182 नाबाद रनों की पारियां खेली थीं।

पोंटिंग ने 2005 में एक बार और 2006 में दो बार एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। 2005 में पोंटिंग ने ब्रिस्बेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 149 और 104 नाबाद रन बनाए थे। 2006 में पोंटिंग ने पहले तो सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 120 और 143 नाबाद रन बनाए थे और फिर डरबन में द. अफ्रीका के खिलाफ 103 और 116 रन बनाए थे।

Advertisement

 (आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार