IND vs AUS Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। नागपुर और दिल्ली टेस्ट, दोनों ही मुकाबले भारतीय टीम ने बेहद आसानी से जीते। सीरीज का अगला मुकाबला अब इंदौर में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ऐसी खबरे सामने आ रही है कि मेहमान टीम के कई खिलाड़ी अपने घर वापस लौट सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कप्तान पैट कमिंस के साथ गन गेंदबाज़ जोश हेजलवुड, सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर, स्पिनर एश्टन एगर और मिडिल ऑर्डर बैटर मैट रेशॉ वापस घर लौट सकते हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने यह साफ कर दिया है कि इंदौर टेस्ट से पहले पैट कमिंस पारिवारिक कारणो के कारण वापस घर यानी ऑस्ट्रेलिया लौटने वाले हैं, उनके साथ चोटिल खिलाड़ी जोश हेजलुवड भी वापस जाएंगे। हालांकि पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से पहले टीम का नेतृत्व करने के लिए भारत लौटेंगे। इसी बीच अब मीडिया रिपोर्ट्स (News Corp) के अनुसार ऐसी खबरें सामने आई हैं कि डेविड वॉर्नर भी दिल्ली टेस्ट के दौरान लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो सकते हैं और पैट कमिंस के साथ वापस घर लौट सकते हैं।

Advertisement

Nine papers की खबरों की माने तो एश्टन एगर और मैट रेशॉ भी घर वापसी कर सकते हैं। एश्टन एगर ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिनर हैं, लेकिन उन्होंने अब तक सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। वहीं दूसरी तरफ मैट रेशॉ टेस्ट सीरीज में बेरंग नज़र आए हैं। उनके बैट से रन नहीं निकले हैं। उन्होंने 3 पारियों में कुल मिलाकर 4 रन बनाए हैं।

मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन करेंगे वापसी: हालांकि इन सभी खबरों के बीच मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए यह अच्छी खबर सामने आई है कि इंदौर टेस्ट के लिए मिचेल स्टार्क और हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन अवेलेबल हो सकते हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से चोटिल थे, लेकिन अब उन्हें 100 प्रतिशत फिट घोषित कर दिया है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इंदौर में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार