आईपीएल 2021 के सस्पेंड होने के बाद इस लीग में खेलने वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी व स्पोर्ट स्टाफ भारत से मालदीव गए है जहां वो कुछ दिन रूकने के बाद अपने देश के लिए रवाना होंगे।

Advertisement

इस बीच शनिवार को एक रिपोर्ट के अनुसार यह खबर आई थी कि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर और क्रिकेट कमेंटेटर माइकल स्लेटर के बीच मालदीव के एक बार में हाथापाई हुई थी।

Advertisement

इस खबर को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के मीडिया हाउस द टेलीग्राफ ने उजागर किया था और जिसके अनुसार मालदीव के ताज कोरल रिजोर्ट में दोनों ऑस्ट्रेलियाईर के बीच झगड़ा हुआ है। 

हालांकि वॉर्नर और स्लेटर दोनों ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई सच्चई नहीं है और दोनों के बीच गहरी दोस्त ऐसे ही कायम रहेगी।

वार्नर ने इस बारे में बात करेत हुए कहा," ऐसा कुछ ड्रामा नहीं हुआ था।"

स्लेटर ने भी मामले के उपर बोलते हुए कहा," जैसी भी अफवाह आई ऐसा कुछ नहीं है। डेविड और मैं बहुत अच्छे दोस्त है और हमारे बीच झगड़े की गुंजाइस जीरो% है।"

Advertisement

वॉर्नर और स्लेटर अच्छे दोस्त माने जाते हैं और दोनों के बीच इस तरह की खबर का आना क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ी हैरानी भरा था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार