Rinku Singh News: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का आठवां मुकाबला गुरुवार, 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के खेमे से जुड़ी एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ रिंकू सिंह जो कि अपने पिता खानचंद सिंह की तबीयत बिगड़ने के कारण अचानक से कैंप छोड़कर वापस घर लौट गए थे, वो स्क्वाड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। खुद भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस खबर की जानकारी दी है।

Advertisement

उन्होंने भारत-जिम्बाब्वे के मुकाबले की प्री-प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिंकू सिंह की उपलब्धता पर बात रखी। वो बोले, "रिंकू के पिताजी ठीक नहीं हैं, उन्होंने एक ब्रेक लिया है। उम्मीद है कि वो शाम (बुधवार) तक टीम के साथ जुड़ जाएंगे।" गौरतलब है कि रिंकू 24 फरवरी की सुबह टीम कैंप छोड़कर अपने पिता से मिलने गए थे, जो ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं और लाइफ सपोर्ट पर हैं।

बताते चलें कि 28 साल के रिंकू टीम इंडिया के लिए अब तक 45 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसकी 33 पारियों में उन्होंने लगभग 40 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 665 रन बनाए हैं। वो डेथ ओवर में तेजी से रन बनाने की काबियत रखते हैं जिस वज़ह से वो बीते समय टीम में के अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

गौर करें कि चेन्नई में जिम्बाब्वे के साथ होने वाला मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है, ऐसा इसलिए क्योंकि वो सुपर-8 राउंड के अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से 76 रनों से बुरी तरह से हारे थे। इसी कारण उनका नेट रन रेट भी काफी बिगड़ गया है। यही वज़ह है अब टीम इंडिया को किसी भी तरह जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत की तलाश है।

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार