Most T20 Runs: लंदन स्पिरिट (London Spirit) के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने सोमवार (11 अगस्त) ने को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (Manchester Originals) के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए द हंर्डेड 2025 के मुकाबले में शानदार पारी से इतिहास रच दिया। वॉर्नर ने 51 गेंदों में 139.22 की स्ट्राईक रेट से 71 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान वॉर्नर सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वॉर्नर के अभी तक टी-20 में 419 मैच की 418 पारियों में 13545 रन हो गए हैं। वहीं कोहली के नाम 414 मैच की 397 पारियों में 13543 रन दर्ज हैं। 

Advertisement

इस फॉर्मेट में रन के मामले में क्रिस गेल (14562), कीरोन पोलार्ड (13584), एलेक्स हेल्स (13814) और शोएब मलिक (13571) ही अब वॉर्नर से आगे हैं। 

बता दें कि यह वॉर्नर का लगातार दूसरा अर्धशतक है, इससे पहले उन्होंने वेल्स फायर के खिलाफ हुए मैच में 45 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली थी। 

हालांकि वॉर्नर की पारी लंदन स्पिरिट की जीत के लिए नाकाफी रही औऱ मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने 10 रन से जीत हासिल की। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जिसमें जोस बटलर ने 37 गेंदों में 46 रन और कप्तान फिल सॉल्ट ने 20 गेंदों में 31 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब मे लंदन की टीम 6 विकेट गवाकर 153 रन ही बना सकी। वॉर्नर के अलावा कोई औऱ बल्लेबाजी अपना योगदान नहीं दे सका। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार