आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब और सफल विदेशी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अलग ही नाराजगी देखने को मिली है।

Advertisement

वॉर्नर को मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला और साथ ही कुछ पल ऐसे भी आए जब उन्हें होटल से टीम के साथ स्टेडियम भी नहीं ले जाया गया।

जब हैदराबाद की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलने उतरी तब सभी क्रिकेट फैंस को यह उम्मीद थी कि वॉर्नर को शायद टीम मैनेजमेंट एक फेयरवेल मैच दे लेकिन ये भी नहीं हुआ और उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिली।

सीजन के आखिरी लीग मैच में वॉर्नर ने खुद को प्लेइंग इलेवन में जगह न मिलने पर एक इमोशनल मैसेज लिखा। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा,"सभी यादें देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सभी फैंस को दिल से शुक्रिया जो हमेशा टीम को अच्छा करने और 100% देने के लिए प्रेरित करते हैं। आप सब ने टीम को जितना सपोर्ट किया है उसके लिए मैं जितनी भी तारीफ करूं वो कम है। यह एक अच्छा सफर रहा। मैं और  मेरा परिवार सभी को मिस करेंगे। आखिरी बार फिर से एक आखिरी कोशिश करते हैं।"

बता दें कि पहले वॉर्नर को कप्तानी से हटाया गया और उसके बाद मैनेजमेंट उनके साथ बेहद बदसलूकी से पेश आया। वॉर्नर की कप्तानी में ही हैदराबाद साल 2016 में आईपीएल चैंपियन बनी थी। उनके नाम टूर्नामेंट में अभी 5449 रन दर्ज है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि डेविड वॉर्नर को अगले साल मेगा ऑक्शन में कौन सी टीम खरीदती है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार