पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैलम फग्र्युसन ने अनुभवी ओपनर डेविड वार्नर का समर्थन करते हुए कहा है कि वह अगले वर्ष फरवरी-मार्च में भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में अपना दबदबा बनाएंगे।

Advertisement

फग्र्युसन की यह टिप्पणी वार्नर के मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में 255 गेंदों में शानदार दोहरा शतक बनाने के बाद आई है जिसे ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 182 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है।

Advertisement

सिडनी में तीसरा और अंतिम टेस्ट हो जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया का अगला कार्यकाल भारत का चार टेस्टों का दौरा होगा।

वार्नर ने मेलबर्न टेस्ट में 8000 रनों का आंकड़ा पार किया था। वह इस दौरे में सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे जो भारत का इससे पहले तीन बार टेस्ट दौरा कर चुके हैं। लेकिन वह भारत में अब तक कोई शतक नहीं बना पाए हैं और उनका भारतीय जमीन पर 24.25 का मामूली औसत है।

फग्र्युसन ने कहा,मुझे लगता है कि जो फॉर्म उन्होंने यहां दिखाई है उससे उन्हें लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने का अहसास हो रहा है। मुझे लगता है कि वह शुरूआती चरण में हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मर्व ह्यूज ने भी फग्र्युसन के विचारों से सहमति जताई और कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि वार्नर का टेस्ट टीम में स्थान खतरे में है।

Advertisement

फग्र्युसन ने कहा,मुझे लगता है कि जो फॉर्म उन्होंने यहां दिखाई है उससे उन्हें लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने का अहसास हो रहा है। मुझे लगता है कि वह शुरूआती चरण में हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार