March 22 (CRICKETNMORE) - ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल में भारत के स्टार बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर देते हैं। इसकी बदौलत ही वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में शुमार है। इसके अलावा आईपीएल में ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है।

Advertisement

वह अकेले ऐसे विदेशी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Advertisement

वॉर्नर पिछले 9 सीजन से आईपीएल में खेल रहे हैं। वह साल 2009 में इस टूर्नामेंट में शामिल हुए और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा बने। पहले पांच साल दिल्ली की टीम का हिस्सा रहने के बाद 2014 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हुए। हैदराबाद ने वॉर्नर की कप्तानी में साल 2016 में आईपीएल भी जीता।

वॉर्नर ने अब तक आईपीएल में खेले गए 114 मैचों में 40.54 की औसत से 4014 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और सबसे ज्यादा 39 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 126 रन रहा है।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार