रांची टेस्ट, दूसरा दिन : खराब रोशनी के कारण खेल जल्द खत्म, साउथ अफ्रीका के 2 विकेट आउट

Updated: Sun, Oct 20 2019 16:52 IST
रांची टेस्ट, दूसरा दिन : खराब रोशनी के कारण खेल जल्द खत्म, साउथ अफ्रीका के 2 विकेट आउट Images (twitter)

20 अक्टूबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल के बाद का खेल शराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है। खेल रोके जाने के समय तक दक्षिण अफ्रीका ने नौ रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी भारत के स्कोर से 488 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष है।

कप्तान फॉफ डु प्लेसिस एक और जुबैर हमजा खाता खोले बिना क्रीज पर नाबाद हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिले हैं।

इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी 497 रनों पर घोषित कर दी थी। चायकाल तक भारतीय टीम ने 116.3 ओवर में नौ विकेट पर 497 रन बनाए और कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित करने का निर्णय लिया।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें