5 अक्टूबर। भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी चार विकेट के नुकसान पर 323 रनों पर घोषित कर दक्षिण अफ्रीका को 395 रनों का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 11 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम अभी भारत के स्कोर से 384 रन पीछे हैं जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं।

Advertisement

स्टंप्स के समय एडिन मार्कराम 18 गेंदों पर तीन रन और थेयुनिस डे ब्रयून 20 गेंदों पर एक चौके की मदद पांच रन बना लिए हैं।

Advertisement

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा को अब तक एक सफलता मिली है। जडेजा ने डीन एल्गर (2) को आउट किया।

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए थे। भारत दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरा था।

दूसरी पारी में भारत के लिए रोहित शर्मा ने 127 रनों की पारी खेली। उन्होंने 149 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा सात छक्कों की मदद से इस मैच में अपना दूसरा शतक जमाया। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 148 गेंदों पर 81 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने दो विकेट लिए। वेर्नोन फिलेंडर और कागिसो रबाडा के हिस्से एक-एक विकेट आया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार