दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को तीन विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने हेटमायर के 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन के दम पर 19.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

इस जीत के बाद दिल्ली की पूरी टीम जीत के जश्न में डूबती हुई नज़र आई जिसका वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर रिपल पटेल रोनाल्डो के स्टाइल में जश्न मनाते हुए दिखे।

Advertisement

ये वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है क्योंकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मशहूर 'Siiiiuu' सेलिब्रेशन पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। ऐसे में जब रिपल ने इस सेलिब्रेशन की नकल की तो फैंस को ये अंदाज़ काफी पसंद आया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

आपको बता दें कि सोमवार (4 अक्टूबर) को पंत का 24वां बर्थडे था। आईपीएल में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब आईपीएल में कोई कप्तान अपने बर्थडे पर मुकाबला जीता है। इससे पहले 2011 में सचिन तेंलुकर ने बतौर कप्तान अपने बर्थडे पर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई थी।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार