Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार, 04 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले हुए थे जो कि दोनों ही मुंबई इंडियंस ने जीतकर अपने नाम किए। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था जिसे होम टीम ने 180 रनों का स्कोर डिफेंड करके दिल्ली कैपिटल्स से 59 रनों से जीता था। 

DC vs MI, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 04 अप्रैल 2026
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report

आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से 4 रन चेज़ करते हुए जीते गए हैं। दिल्ली के मैदान पर आखिरी टी20 मुकाबला साल 2026 के वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में खेला गया था जिसे साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवर में 154 रनों का लक्ष्य हासिल करके जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंदा था।

DC vs MI Head To Head Record

कुल - 37
मुंबई इंडियंस - 21
दिल्ली कैपिटल्स - 16

DC vs MI, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

DC vs MI, IPL 2026: Player to Watch Out For

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से केएल राहुल, अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

DC vs MI Probable Playing XI

Delhi Capitals Probable Playing XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी।

Mumbai Indians Probable Playing XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गज़नफर, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मारकंडे।

DC vs MI Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

DC vs MI Match Prediction, DC vs MI Pitch Report, Today's Match DC vs MI, IPL 2026, DC vs MI Prediction, DC vs MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Delhi Capitals vs Mumbai Indians

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार