DC vs MI: जब कोई गेंदबाज किसी बल्लेबाज को 'मांकड़िंग' करता है तब क्रिकेट जगत में खलबली मच जाती है और गेंदबाज की काफी आलोचना होती है। जबकि 'मांकड़िंग' खेल के नियमों के अंदर होता है। बल्लेबाज हो या गेंदबाज, क्रिकेट को हमेशा सही भावना से खेला जाना चाहिए लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) खेल भावना के बारे में कम ही पता है।

Advertisement

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े कीरोन पोलार्ड ने गेंदबाज के गेंद रिलीज करने से पहले ही सिंगल लेने के लिए क्रीज छोड़ दी थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान पोलार्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन को 'मांकड़िंग' की चेतावनी दी थी।

Advertisement

कीरोन पोलार्ड जो धवन को क्रीज में रहने की वॉर्निंग देते हुए मांकडिंग के जरिए आउट करने की धमकी दे रहे थे वह खुद बल्लेबाजी के दौरान नियमों को ताक पर रख रहे थे। मतलब साफ है कि खुद गेंदबाजी करो तो दूसरा नियम और खुद बल्लेबाजी करो तो दूसरा नियम। पोलार्ड के ऐसा करने पर उनकी काफी आलोचना भी हो रही है।

बता दें कि मैच के दौरान नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज अगर गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकल जाए और ऐसे में अगर गेंदबाज चालाकी दिखाते हुए उसे रन आउट कर दे तो इसको 'मांकड़िंग' कहते हैं। अक्सर इसे खेल भावना के खिलाफ माना जाता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार