Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 62वां मुकाबला रविवार, 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 226 रनों का लक्ष्य हासिल करके राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रन ठोके थे।

Advertisement

DC vs RR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 17 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report

आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी छह टी20 मुकाबलों में पांच रन चेज़ करते हुए जीते गए हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो बनाने ही होंगे।

Advertisement

बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो KKR की टीम ने 14.2 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य हासिल करके DC को 8 विकेट से हराया।

DC vs RR Head To Head Record

कुल - 31
दिल्ली कैपिटल्स - 16
राजस्थान रॉयल्स - 15

Advertisement

DC vs RR, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

DC vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से केएल राहुल, अक्षर पटेल और डेविड मिलर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर यशस्वी जायसवाल टीम की तो यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

DC vs RR Probable Playing XI

Delhi Capitals Probable Playing XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख/नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, माधव तिवारी, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा।

Advertisement

Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका/नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे।

DC vs RR Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

DC vs RR Match Prediction, DC vs RR Pitch Report, Today's Match DC vs RR, IPL 2026, DC vs RR Prediction, DC vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Delhi Capitals vs Rajasthan Royals

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार