Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2024 Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 20 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप ट्रेविस हेड को कप्तान बना सकते हैं। हेड गज़ब की फॉर्म में हैं और अब तक टूर्नामेंट में एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी ठोककर 235 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बैट से लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं। टी20 फॉर्मेट में हेड के नाम 2 सेंचुरी और 11 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं, ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। 

उपकप्तान के तौर पर आप ऋषभ पंत को चुन सकते हो। वो आपको कीपिंग और बैटिंग दोनों से ही पॉइंट्स देंगे। पंत सीजन में अब तक 7 मैचों में 210 रन ठोक चुके हैं। ये भी जान लीजिए कि पंत के नाम टी20 फॉर्मेट में 2 सेंचुरी और 24 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं।

DC vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 20 अप्रैल 2024
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

DC vs SRH, Pitch Report

ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 140 रन रहा है, लेकिन बीते समय में यहां हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिले हैं। टी20 इंटरनेशनल में भी यहां सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना चाहेगी।

ये भी जान लीजिए कि पिछले सीजन जब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर DC और SRH की भिड़ंत हुई थी तब भी एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिला था।

DC vs SRH: Where to Watch?

IPL 2024 के सभी मुकाबले क्रिकेट फैंस Star Sports पर देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस JIO Cinema ऐप पर भी आईपीएल के मुकाबलों का लुफ्त उठा सकते हैं।

DC vs SRH Head to Head Record

कुल - 23
सनराइजर्स हैदराबाद - 12
दिल्ली कैपिटल्स - 11

DC vs SRH, Dream11 Team

विकेटकीपर - हेनरिक क्लासेन, ऋषभ पंत (उपकप्तान)
बल्लेबाज - ट्रेविस हेड (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिषेक शर्मा, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर - अक्षर पटेल, एडेन मार्कराम
गेंदबाज - पैट कमिंस, खलील अहमद।  

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI

Delhi Capitals Probable Playing XI: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI : अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, थंगरासू नटराजन। 

DC vs SRH IPL 2024 Dream11 Prediction, Today Match DC vs SRH, DC vs SRH Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, DC vs SRH Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad

Also Read: Live Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार