महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में डिएंड्रा डॉटिन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। ग्रेस हैरिस ने एक ही ओवर में डॉटिन की गेंदों पर चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। इस ओवर में कुल 32 रन बने, जो WPL इतिहास के सबसे महंगे ओवरों में शामिल हो गया। वहीं हैरिस की इस तूफानी बल्लेबाज़ी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में सोमवार (12 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक हाई-वोल्टेज मोमेंट देखने को मिला, जब वेस्टइंडीज की अनुभवी स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ग्रेस हैरिस के निशाने पर आ गईं। आरसीबी की पारी के छठे ओवर में गेंदबाज़ी कर रही डॉटिन पर हैरिस ने ऐसा हमला बोला कि वह WPL इतिहास के सबसे महंगे ओवर की लिस्ट में शामिल हो गया।

Advertisement

ओवर की पहली ही गेंद पर हैरिस ने चौका जड़ा, लेकिन वह नो बॉल निकली। इसके बाद फ्री हिट पर हैरिस ने सीधा छक्का उड़ा दिया। दूसरी वैध गेंद पर चौका आया और अगली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के पड़ गए। इसके बाद एक वाइड गेंद भी फेंकी गई और पांचवीं वैध गेंद पर फिर से हैरिस ने चौका जड़ दिया। इस तरह ओवर की पहली पांच वैध गेंदों पर ही 32 रन लुट चुके थे। डिएंड्रा के लिए राहत की बात यह रही कि आखिरी गेंद हो गई, वरना यह ओवर WPL इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन सकता था।

VIDEO:

हालांकि, इस ओवर के साथ ही डिएंड्रा डॉटिन WPL इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर फेंकने वाली गेंदबाज़ जरुर बन गईं। एक दिन पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की स्नेह राणा भी 32 रन का ओवर डाल चुकी थीं, जब उन्हें सोफी डिवाइन ने जमकर निशाना बनाया था। WPL में अब तक 32 रन के ओवर दो बार आ चुके हैं, जबकि 28 और 25 रन के ओवर भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हैं।

महिला प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे ओवर

  • 32 रन – स्नेह राणा (दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स)
  • 32 रन – डिएंड्रा डॉटिन (यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
  • 28 रन – दीप्ति शर्मा (यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
  • 25 रन – तनुजा कंवर (गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
Advertisement

ग्रेस हैरिस ने इस मुकाबले में सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वह पावरप्ले के अंदर फिफ्टी लगाने वाली WPL इतिहास की चौथी बल्लेबाज़ बन गईं। उनसे पहले यह कारनामा शेफाली वर्मा, सोफिया डंकली और सोफी डिवाइन कर चुकी हैं। पावरप्ले में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अब भी सोफी डिवाइन के नाम है, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 गेंदों में 65 रन बनाए थे।

मैच की बात करें तो 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत धमाकेदार रही। ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की और टीम ने 12.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। हैरिस ने 212.50 की स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं स्मृति मंधाना 32 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले यूपी वॉरियर्स की टीम 143 रन ही बना सकी थी। शुरुआती झटकों के बाद दीप्ति शर्मा और डिएंड्रा डॉटिन ने छठे विकेट के लिए 93 रन की अहम साझेदारी की। दीप्ति शर्मा ने 35 गेंदों में नाबाद 45 रन और डॉटिन ने 37 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए, लेकिन यह स्कोर आरसीबी के सामने काफी साबित नहीं हुआ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार