Deandra Dottin Record: द हंड्रेड विमेंस 2026 टूर्नामेंट (The Hundred Women's 2026) का तीसरा मुकाबला गुरुवार, 23 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (LNS-W vs MSG-W) के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में लंदन स्पिरिट की दिग्गज ऑलराउंडर डिएंट्रा डॉटिन (Deandra Dottin) अपने बैट से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 35 वर्षीय डिएंड्रा डॉटिन के पास द हंड्रेड विमेंस टूर्नामेंट की सिक्सर क्वीन बनने का सुनहरा मौका है। वो लॉर्ड्स के मैदान पर सिर्फ एक छक्का लगाकर ये कारनामा कर सकती है। ध्यान दें कि फिलहाल डिएंड्रा डॉटिन के नाम द हंड्रेड में 26 मुकाबलों में 20 छक्के दर्ज हैं और वो इस टूर्नामेंट में नेट साइवर ब्रंट के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगानी वाली खिलाड़ी हैं। ब्रंट ने 37 मैचों में 20 छक्के लगाए हैं।

द हंड्रेड विमेंस में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली खिलाड़ी

  • डिएंड्रा डॉटिन - 26 मैचों की 25 पारियों में 20 छक्के
  • नेट साइवर ब्रंट - 37 मैचों की 36 पारियों में 20 छक्के
  • ब्रायोनी स्मिथ - 39 मैचों की 39 पारियों में 17 छक्के
  • डेनिएल वैट - 44 मैचों की 44 पारियों में 17 छक्के
  • सोफी डिवाइन - 29 मैचों की 29 पारिोयं में 16 छक्के

बताते चलें कि डिएंड्रा डॉटिन द हंड्रेड टूर्नामेंट में अब तक 26 मैचों में 26.70 की औसत और लगभग 130 की स्ट्राइक रेट से 534 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 20 छक्कों के अलावा 61 चौके लगाए और 4 अर्धशतक ठोके। उन्होंने टूर्नामेंट में 14 पारियों में गेंदबाज़ी करके 10 विकेट भी लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

लंदन स्पिरिट विमेंस का पूरा स्क्वाड: ग्रेस हैरिस, मैरी केली, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मारिज़ेन कैप, डिएंड्रा डॉटिन, नादिन डी क्लर्क, चैरिस पैवेली, शार्लेट डीन (कप्तान), माहिका गौर, जोसी ग्रोव्स, सेरेन स्मेल, हैना रेनी, स्ट्रे कालिस, लुसी हाइहम।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार