श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) छोड़कर आईपीएल (IPL 2026) में खेलने का फैसला उन्हें भारी पड़ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कड़ा रुख अपनाते हुए शनाका पर एक साल का बैन लगा दिया है। 

Advertisement

आईपीएल 2026 के बीच श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग से एक साल के लिए बैन कर दिया है।

Advertisement

दरअसल, शनाका ने PSL 2026 में लाहौर कलंदर्स के साथ किया गया अपना कॉन्ट्रैक्ट बीच में ही छोड़ दिया था। लाहौर कलंदर्स ने PSL 2026 ऑक्शन में शनाका को 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में खरीदा था, लेकिन शनाका के टूर्नामेंट से हटने के बाद फ्रेंचाइजी को झटका लगा। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया ताकि वह IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल सकें। इसी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के मामले को लेकर PCB ने सख्त कार्रवाई की है।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले शनाका को इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था। सैम करन ग्रोइन इंजरी के चलते इस पूरे सीजन से बाहर हो गए थे, जिसके बाद शनाका को मौका मिला।

PCB ने अपने आधिकारिक बयान में साफ कहा है कि उन्होंने यह फैसला खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की समीक्षा के बाद लिया है। बोर्ड का मानना है कि शनाका ने लीग के नियमों का उल्लंघन किया है, इसलिए यह कार्रवाई जरूरी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इससे पहले भी PCB इस तरह का सख्त कदम उठा चुका है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुजरबानी, जिन्होंने इस सीजन PSL छोड़कर IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलना चुना, उन पर भी दो साल का बैन लगाया गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार