पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता (Deep Dasgupta) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग XI चुनी है। यह महामकुबला 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मे खेला जाएगा। 

Advertisement

केएल राहुल और ईशान किशन में से किसी एक को वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए देखना चाहते हैं। दीप ने नंबर 3 पर कप्तान विराट कोहली, नंबर 4,5 और 6 पर सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को रखा है। हालांकि पूर्व विकेटकीपर को हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी को लेकर संदेह, लेकिन फिर भी उन्हें टीम में चुना है। 

Advertisement

बता दें कि हार्दिक ने यूएई में खेले गए आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में एक गेंद भी नहीं डाली। 

दीपदास गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में कहा, “ मुझे रोहित के साथ केएल या ईशान के ओपनिंग करने में कोई ऐतराज नहीं है। नंबर 3 पर विराट, चार पर सूर्या, पांच पर ऋषभ, छह पर जडेजा औऱ सात पर हार्दिक, लेकिन उन्हें गेंदबाजी करने की जरूरत है। यह मेरा सबसे बड़ा सवाल है कि हार्दिक गेंदबाजी कर रहे हैं या नहीं? लेकिन उम्मीद करते हैं कि वह गेंदबाजी करेगा। ”

आईपीएल के दूसरे चरण में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी में कुछ कमाल नहीं दिखा सके। जिसके चलते उन्हें दीप ने अपनी टीम में नहीं रखा है।

 दीप ने गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद शमी को चुना है। इसके अलावा मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को जगह दी है। 11वां खिलाड़ी तेज गेंदबाज हो या स्पिनर ये दीप पिच के हिसाब से तय करना चाहेंगे।    

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए दीपदास गुप्ता की भारत की प्लेइंग XI 

केएल राहुल/ईशान किशन, रोहित शर्मा (उपकपतान), विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, (11वां खिलाड़ी पिच के हिसाब से)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार