India vs Ireland: भारतीय बल्लेबाज दीपक हु्ड्डा (Deepak Hooda) ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। हु्ड्डा ने 57 गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली। बता दें कि हुड्डा ने पहले मैच में भी नाबाद 47 रन की पारी खेली थी। अपनी शतकीय पारी के साथ ही हुड्डा कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Advertisement

हुड्डा आयरलैंड में पहला इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले आयरलैंड सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आयरलैंड में हुए मैच में 99 रन की पारी खेली थी। 

रोहित-राहुल की लिस्ट में हुए शामिल

हुड्डा टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए शतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (4), केएल राहुल (2) और सुरेश रैना (1) ने यह कारनामा किया था। 

सबसे कम पारी में शतक

Advertisement

हुड्डा भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 3 पारियों में यह कारनामा किया है। केएल राहुल ने चौथी, सुरेश रैना ने 12वीं और रोहित शर्मा ने 20वीं पारी में अपना पहला शतक जड़ा था। 

शतक जड़ने वाले 100वें खिलाड़ी

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने वाले हुड्डा 100वें खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के लिए शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी लाला अमरनाथ (1933) और 50वें खिलाड़ी डबल्यूवी रमन (1992) थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार