19 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 सीएसके के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के लिए कोई खास नहीं घट रहा है। आईपीएल 2018 के पहले मैच के बाद से ड्वेन ब्रावो की गेंदबाजी कहर बरपा रही है और ना ही बल्लेबाजी में वो बात दिखाई दे रही है।
Advertisement
लेकिन इन सबके बाद भी ब्रावो सीएसके की टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं। इसी उताव- चढ़ाव के बीच ड्वेन ब्रावो ने अपनी मनपसंद बॉलीवुड अभिनेत्री को लेकर खुलासा किया है।
हरभजन सिंह के टॉक शॉ भज्जी ब्लास्ट में ड्वेन ब्रावो ने इस बारे में बात की है। ब्रावो ने खूबसूरत दीपिका पादुकोण को अपनी फेवरेट अभिनेत्री बताया है।
इसके साथ - साथ ब्रावो दीपिका पादुकोण के साथ बातें करना चाहते हैं। अभिनेत्री के अलावा ड्वेन ब्रावो ने शाहरुख खान को अपना फेवरेट अभिनेता बताया है।