Deepti Sharma Record: भारत और इंग्लैंड वुमेंस क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (EN-W vs IN-W 3rd T20I) शुक्रवार, 4 जुलाई को केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा जिसके दौरान टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच सकती हैं। दरअसल, दीप्ति शर्मा के पास पाकिस्तान की दिग्गज ऑलराउंडर निदा डार (Nida Dar) को एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में पछाड़ने का मौका है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि दीप्ति शर्मा टीम इंडिया की सबसे महान ऑलराउंडर में से एक हैं जो कि देश के लिए 126 टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 1093 रन और 141 विकेट चटकाने का कारनामा कर चुकी हैं।

Advertisement

यहां से अगर दीप्ति इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 4 विकेट चटकाने का कारनामा करती हैं तो वो इस फॉर्मेट में अपने 145 विकेट पूरे कर लेंगी और टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली खिलाड़ियों की खास रिकॉर्ड लिस्ट में निदा डार को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगी। गौरतलब है कि फिलहाल इस लिस्ट में निदा डार भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति से आगे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 160 टी20 मैचों में 144 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया की गन गेंदबाज़ मेगन स्कट हैं जिन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल में 151 विकेट चटकाए।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले महिला खिलाड़ी

मेगन स्कट - 123 मैचों में 151 विकेट

निदा डार - 160 मैचों में 144 विकेट

Advertisement

दीप्ति शर्मा - 126 मैचों में 141 विकेट

सोफी एक्लेस्टोन - 98 मैचों में 138 विकेट

हेनरीएट इशिमवे - 107 मैचों में 132 विकेट

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणानी, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, क्रांति गौड़।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार