South Africa Women vs India Women, 4th T20I: दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने शनिवार (25 अप्रैल) को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। दीप्ति ने पहले बल्लेबाजी 26 गेंदों में नाबाद 36 रन की पारी खेली, फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए अपने कोटे के चार ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

यह पहली बार है जब दीप्ति ने टी-20 इंटरनेशनल में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। दीप्ति भारत की पहली और दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं  जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले झूलन गोस्वामी, जेनी गन और एश्ले गार्डनर ने ही यह कारनामा  किया था। 
दीप्ति की इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की पहली जीत हासिल की।

Advertisement

साउथ अफ्रीका से पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली।

छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं दीप्ति शर्मा और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं ऋचा घोष का अहम योगदान रहा। दोनों ने नाबाद रहते हुए 38 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की। दीप्ति ने 26 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 36 और ऋचा ने 18 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए।

186 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट पर 171 रन ही बना सकी और 14 रन से मैच हार गई। साउथ अफ्रीका के लिए सुने लुस ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, और तंजिम ब्रिट्स ने 30 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए दीप्ति के अलावा क्रांति गौड़, श्री चारणी, काश्वी गौतम, और शफाली वर्मा को 1-1 विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार