भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को तीसरे और आखिरी वनडे में 16 रन से हराकर पहली बार इंग्लैंड की सऱजमीं पर मेजबान टीम को क्लीन स्वीप कर दिया। हालांकि, मैच खत्म होते-होते एक नए विवाद को भी जन्म दे गया। इस रोमांचक मैच का अंत वैसा हुआ जैसा किसी ने भी नहीं सोचा था। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लिश बल्लेबाज़ चार्ली डीन को मांकडिंग के तरीके से रन आउट कर दिया और ये पूरा मामला एक बवाल में तब्दील हो गया।

Advertisement

ये मुकाबला आखिरी पलों तक पहुंच गया था क्योंकि 9 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन और फ्रेया डेविस ने 10वें विकेट के लिए 35 रन जोड़ दिए थे और ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ये मैच हार भी सकती है लेकिन तभी दीप्ति ने मांकडिंग करते हुए चार्ली डीन को रन आउट कर दिया। दीप्ति के गेंद रिलीज़ करने से पहले ही डीन काफी आगे बढ़ गई थी ऐसे में दीप्ति ने उन्हें रन आउट करके भारत को जीत दिला दी। 

Advertisement

इस रनआउट ने मैच का नतीजा बदल दिया और एक बार फिर से दुनिया दो गुटों में बंट गई क्योंकि कई लोग इसे खेल भावना के विपरीत बताते हैं जबकि कुछ लोग कहते हैं कि ये आईसीसी के नियमों के मुताबिक है इसलिए कुछ गलत नहीं है। मगर क्योंकि ये फैसला इंग्लैंड के खिलाफ गया तो वहां के क्रिकेटर्स काफी बौखलाए हुए हैं और इसे खेल भावना के विपरीत बता रहे हैं जबकि भारतीय क्रिकेटर्स जैसे वीरेंद्र सहवाग और अमित मिश्रा इसे बिल्कुल सही ठहरा रहे हैं।

आइए देखते हैं कि कैसे फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स कैसे इस रनआउट पर अपनी राय ज़ाहिर कर रहे हैं। वहीं, आप भी कमेंट करके जरूर बताईएगा कि ये आपके मुताबिक सही है या नहीं।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार