IPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (31 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। पहले गेंदबाजों ने गुजरात को 155 रन पर रोका, जिसके बाद विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत RCB ने 12 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इस खिताबी मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने दोनों स्टार सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साईं सुदर्शन भी 12 रन ही जोड़ सके। मध्यक्रम में भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। निशांत सिंधु ने 20 रन बनाए, जबकि जोस बटलर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

हालांकि एक छोर पर वाशिंगटन सुंदर डटे रहे और उन्होंने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस संघर्षपूर्ण पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस निर्धारित 20 ओवर में 155 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में रसिख सलाम डार ने 3 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या को भी 1 सफलता मिली।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 62 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

दूसरी ओर विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उनकी इस मैच जिताऊ पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा टिम डेविड ने भी 17 गेंदों में 24 रन का अहम योगदान दिया।

Advertisement

विराट की शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ RCB ने अपना खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड करते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का कारनामा कर दिखाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में राशिद खान ने 2 विकेट लिए। वहीं कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अरशद खान को 1-1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार