ऐसा लगता है कि अमेरिकी क्रिकेट का भविष्य अब सुरक्षित हाथों में है। लगातार क्रिकेटर्स इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर अमेरिका की तरफ से क्रिकेट खेलने का विकल्प तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में भारत का एक और खिलाड़ी शामिल हो गया है जिसने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

जो खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों या राज्यों के लिए लगातार बेंच पर बैठे हुए थे, वो अमेरिका के लिए खेलने के लिए कैलिफोर्निया जाने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। हाल ही में भारत के उन्मुक्त चंद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था क्योंकि वो अमेरिका जाकर क्रिकेट खेलना चाहते थे।

Advertisement

अब उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए अब भारत के एक और क्रिकेटर मनन शर्मा ने संन्यास की घोषणा की है। वह घरेलू क्रिकेट सर्किट में दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए खेलते रहे हैं। दिल्ली में जन्मे 30 वर्षीय क्रिकेटर एक ऑलराउंडर है। मनन शर्मा बल्लेबाजी क्रम में कहीं भी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। इसके अलावा, वह एक बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं।

मनन शर्मा आईपीएल 2016 सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स के सेट-अप का हिस्सा थे। क्रिकेटर शिखर धवन, गौतम गंभीर, इशांत शर्मा और ऋषभ पंत जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने 2010 आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट में भारत की अंडर -19 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उस टीम में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, संदीप शर्मा और जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

 

इस बीच, सौरभ नेत्रवलकर, जो उसी भारतीय टीम का हिस्सा थे, पहले ही अमेरिका के लिए उड़ान भर चुके हैं। फिलहाल वह अमेरिकी क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं।आपको बता दें कि मनन शर्मा भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अजय शर्मा के बेटे हैं।

मनन शर्मा ने प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी 20 मैचों सहित 100 से अधिक मैचों में दिल्ली के लिए खेला है। उन्होंने 35 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 1208 रन बनाए और 113 विकेट भी हासिल किए हैं। अब मनन भी उन्मुक्त चंद की तरह अमेरिका के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार