दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल (IPL 2026) के बीच अपने स्क्वॉड में अहम बदलाव किया है। टीम ने इंग्लैंड के युवा लेग स्पिन ऑलराउंडर को बेन डकेट ने की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, जो अब सीजन के बाकी मैच दिल्ली के लिए खेलेंगे। इस फैसले से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार (23 अप्रैल) को बड़ा कदम उठाते हुए इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। उन्हें बेन डकेट के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में जगह दी गई है।
गौरतलब है कि बेन डकेट ने IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले 24 मार्च को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। इसी के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने अब रेहान अहमद को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। 21 साल के इस लेग स्पिनर ने अब तक इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट, 9 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 49 विकेट अपने नाम किए हैं।
टी20 फॉर्मेट में भी रेहान का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 12 पारियों में 15 विकेट लिए हैं, वहीं कुल मिलाकर टी20 मुकाबलों में उनके नाम 97 मैचों में 85 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त संतुलन मिलेगा।
दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला शनिवार (25 अप्रैल) को पंजाब किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले रेहान का टीम में जुड़ना दिल्ली के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि वह गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत कर सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, टीम के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्लियरेंस मिलने के बाद टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में टीम कॉम्बिनेशन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।