इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। 40 साल के हैरिस 19 सितंबर से शुरू होने जा रही लीग आगामी सीजन के लिए यूएई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे।

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने कहा कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स हॉप्स पारिवारिक कारणों के कारण से यूएई की यात्रा नहीं कर सकेंगे, जिसके कारण इस बार गेंदबाजी कोच की भूमिका नहीं निभा पाएंगे। वह 2018 और 2019 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के गेंदबाजी कोच थे।

Advertisement

हैरिस ने कहा, "मैं आईपीएल में वापसी करने से खुश हूं। मेरे लिए यह एक बड़ा मौका है कि मैं प्रतिष्ठित आईपीएल ट्रॉफी उठाने में टीम को योगदान कर सकूं। दिल्ली कैपिटल्स के पास एक प्रभावशाली गेंदबाजी क्रम है और मैं अब उनके साथ काम शुरू करने का और इंतजार नहीं कर सकता।"

हैरिस ने अपने करियर में टेस्ट में 113 विकेट, वनडे में 44 विकेट और टी-20 में चार विकेट लिया है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 64 टी-20 मैच खेले हैं और 81 विकेट चटकाए हैं।

वह इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब और डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह 2019 आईपीएल में पंजाब के गेंदबाजी कोच भी थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार