इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एक बड़ा झटका लगा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के 4 करोड़ के खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अचानक आगामी सीजन से पहले अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब उनकी रिप्लेसमेंट खोज रही है।

Advertisement

क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार हैरी ब्रूक निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले चुके हैं, हालांकि अब तक फ्रेंचाइजी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स हैरी ब्रूक के फैसले से नाराज़ हैं और उन्होंने इसे गैर पेशेवर बताया है। उनके एक अधिकारी ने कहा, 'एक बार जब खिलाड़ी नीलामी के लिए पंजीकरण करा लेते हैं, तो उन्हें अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए। इससे मुकरना गैर-पेशेवर है और बीसीसीआई को इस पर ध्यान देना चाहिए।'

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान कई बार ऐसा देखने को मिला है जब विदेशी खिलाड़ियों ने सीजन के शुरू होने से पहले अचानक अपना नाम टूर्नामेंट से वापस लिया। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय ऐसा कर चुके हैं। वहीं मिचेल स्टार्क ने भी ऐसा किया है। गौरतलब है कि ब्रूक को डीसी ने ऑक्शन में 4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि यह इंग्लिश खिलाड़ी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन सका था। हैरी ब्रूक टेस्ट टीम के साथ इंडिया जरूर आए थे, लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले ही वो अचानक निजी कारणों का हवाला देकर स्वदेश लौट गए। इस दौरान ब्रूक की फैमिली ने इंग्लिश खिलाड़ी की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया था। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि ब्रूक आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार