शिखर धवन (नाबाद 101) की मुश्किल समय में खेली गई शतकीय पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ डु प्लेसिस (58 रन, 47 गेंद, 6 चौके, 2 छक्के), अंबाती रायूड (नाबाद 45 रन, 25 गेंद, 4 छक्के, 1 चौका) और रवींद्र जडेजा (33 रन, 13 गेंद, 4 छक्के) की मदद से 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 179 रन बनाए।

Advertisement

चेन्नई की खराब फील्डिंग ने दिल्ली को इस लक्ष्य को हासिल करने के भरपूर मौके दिए और दिल्ली ने 19.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

धवन का यह आईपीएल में पहला शतक है। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 58 गेंदों का सामना कर 14 चौके, एक छक्का लगाया। धवन आज किस्मत भी साथ लेकर उतरे थे, क्योंकि चेन्नई के खिलाड़ियों ने उन्हें तीन जीवनदान दिए। धवन ने इनका भरपूर फायदा उठाया और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।

दीपक चहर ने चेन्नई को मनमाफिक शुरुआत दी और शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट चटका दिए। पहले पृथ्वी शॉ को पारी की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट किया और फिर अजिंक्य रहाणे (8) को सैम कुरैन के हाथों कैच कराया। रहाणे के जाने के बाद दिल्ली का स्कोर 26/2 हो गया।

इन्हीं चहर ने धवन का कैच छोड़ उन्हें जीवनदान दिया। धोनी ने भी धवन को मौका दिया। नुकसान यह रहा कि धवन ने अपनै पैर जमा लिए और आसानी से चेन्नई के गेंदबाजों को खेला और अंत तक टीम की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर उसे विजयी बनाया।

उनके साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रनों की साझेदारी की लेकिन धवन की तरह वो भाग्यशाली नहीं रहे। अय्यर को 94 के कुल स्कोर पर ड्वायन ब्रावो ने डु प्लेसिस के हाथों कैच कराया।

Advertisement

धवन को फिर मार्कस स्टोइनिस के साथ मौका मिला और दोनों ने दिल्ली को मैच में आसानी से बनाए रखा। 16वें ओवर में रायडू ने धवन का एक और आसान सा कैच छोड़ दिया, लेकिन शार्दूल ठाकुर इसी ओवर में स्टोयनिस का विकेट लेने में सफल रहे जिन्होंने 14 गेंदों पर 24 रन बनाए।

चार ओवरो में दिल्ली को 41 रनों की जरूरत थी और धवन अभी तक टिके हुए थे। दो ओवरों में दिल्ली को 21 रन चाहिए थे। कुरैन ने इस ओवर में सिर्फ चार रन दिए। आखिरी ओवरों में 17 रनों की जरूरत थी। अक्षर पटेल ने इसी ओवर की पांच गेंदों का सामना किया और नाबाद 21 रन बना टीम की जीत की औपचारिकताओं को पूरा किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने धीमी शुरुआत की थी। उसकी वजह भी थी। तुषार देशपांडे ने तीसरी ही गेंद पर कुरैन को आउट कर दिया। इस समय टीम का खाता भी नहीं खुला था।

Advertisement

डु प्लेसिस और शेन वाटसन (36)ने शुरू से शुरुआत की और 87 रन जोड़ टीम को संभाला। वाटसन, एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। दूसरे छोर पर डु प्लेसिस खड़े हुए थे। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद ज्यादा देर रुक नहीं पाए। कैगिसो रबादा की गेंद पर धवन ने उनका कैच पकड़ा।

कप्तान एमएस धोनी (3) भी नॉर्खिया का शिकार बने। अंत में फिर रायडू और जडेजा ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम को 179 के स्कोर तक पहुंचाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार