Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants: आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) के तूफानी अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने  सोमवार (24 मार्च) को विशाखापत्तनम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से हरा दिया। 210 रन आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत खराब रही औऱ पावरप्ले में 50 रन के कुल स्कोर तक जैक फ्रेजर मैकगर्ग (1), अभिषेक पोरेल (0), समीर रिजवी (4) और अक्षर पटेल (22 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। एक समय दिल्ली का स्कोर 65 रन पर 5 विकेट था, लेकिन इसके बाद आशुतोष ने ट्रिस्टन स्टब्स और विपराज निगम के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साजेदारी की। 

Advertisement

आशुतोष ने 31 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन की विजयी पारी खेली। इसके अलाव विपराज निगम ने 15 गेंदों में 39 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 22 गेंदों में 34 रन जोड़े। जिसकी बदौलत दिल्ली ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। 

लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर, मनीमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। दिल्ली को 47 रन के कुल स्कोर पर एडेन मार्करम (15) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद पूरन औऱ मार्श ने मिलकर तूफानी साझेदारी की और दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 

टॉप स्कोरर रहे पूरन ने 30 गेंदों में 75 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और सात छक्के जड़े। इसके अलावा मार्श ने 36 गेंदों में छह चौकों औऱ छह छक्कों की बदौलत 72 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा डेविड मिलर ने 19 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। 

Advertisement

लखनऊ की टीम के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट, विपराज निगम और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार